नियामतपुर बाजार को जाम से मुक्त करें मेयर साहब!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2018 2:59 AM
सीतारामपुर : नियामतपुर के व्यवसायिक संगठनों, ट्रॉफिक पुलिस की उदासीनता के कारण नियामतपुर में जाम आम समस्या बन गई है. इससे काफी परेसानी होती है. पार्षद, विधायक, मेयर के स्तर से कई बार पहल हुई. लेकिन स्थायी समाधान न निकल सका. कुल्टी नगरपालिका के विलय के बाद इलाका आसनसोल नगर निगम के अधीन हो गया. […]
सीतारामपुर : नियामतपुर के व्यवसायिक संगठनों, ट्रॉफिक पुलिस की उदासीनता के कारण नियामतपुर में जाम आम समस्या बन गई है. इससे काफी परेसानी होती है. पार्षद, विधायक, मेयर के स्तर से कई बार पहल हुई. लेकिन स्थायी समाधान न निकल सका. कुल्टी नगरपालिका के विलय के बाद इलाका आसनसोल नगर निगम के अधीन हो गया. मेयर जितेंद्र तिवारी के कार्य से नियामतपुर और उसके आसपास के स्थानीय लोगों के बीच आशा जगी थी कि नियामतपुर बाजार को जाम से निजात मिल जायेगी.
उन्होंने इसके लिए बाजार शिफ्ट करने की भी घोषणा की. लेकिन बाद में इस मुद्दे का राजनीतिक करण हो गया तथा मामला ठंड़े बस्ते में चला गया. निवासियों का तर्क है कि क्या राजनीति के लिए समस्या का समाधान नहीं होगा. हालांकि मेयर श्री तिवारी ही इस दिशा में निर्णायक हो सकते हैं. स्टेशन रोड तथा लिथुरिया रोड का चौड़ीकरण भी विकल्प हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










