आसनसोल : दिव्यांगों के लिए राज्य सरकार की कई योजनाएं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2018 8:32 AM

विज्ञापन

मंत्री मलय घटक ने संबोधित किया दो िदवसीय सोमिनार को दिव्यांगों के अधिकार पर एनआइइपीआइडी, परिवार बंगाल की पहल आसनसोल : केएसटीपी अंतर्गत डॉ बीसी रॉय रोड स्थित आसनसोल आनंदम सेंटर के ऑडिटोरियम हॉल में दिव्यांगों के अधिकार एक्ट 2016 एवं इसके कार्यांन्वयन के मुद्दे पर दोदिवसीय सेमिनार आयोजित हुआ. आयोजन कोलकाता स्थित एनआइइपीआइडी के […]

विज्ञापन

मंत्री मलय घटक ने संबोधित किया दो िदवसीय सोमिनार को

दिव्यांगों के अधिकार पर एनआइइपीआइडी, परिवार बंगाल की पहल

आसनसोल : केएसटीपी अंतर्गत डॉ बीसी रॉय रोड स्थित आसनसोल आनंदम सेंटर के ऑडिटोरियम हॉल में दिव्यांगों के अधिकार एक्ट 2016 एवं इसके कार्यांन्वयन के मुद्दे पर दोदिवसीय सेमिनार आयोजित हुआ.

आयोजन कोलकाता स्थित एनआइइपीआइडी के क्षेत्रीय केंद्र एवं परिवार बंगाल ने संयुक्त रूप से किया. एनआइइपीआइडी के प्रभारी डॉ हेमंत सिंह केशवाल ने दिव्यांगों के मौलिक अधिकारों के लिए बनाये गये एक्ट 2016 के बारे में सेमिनार में शामिल दिव्यांगों के अभिभावकों तथा आनंदम के प्रतिनिधियों को जानकारी दी. दिव्यांगों के मौलिक अधिकारों के लिए सरकार के बनाये गये एक्ट 2016 एवं इसकी जरूरतों, दिव्यांगों के शिक्षा के अधिकार, न्याय का अधिकार, मौलिक सुविधाओं के अधिकार आदि के बारे में जानकारी दी गयी.

एनआइइपीआइडी से आये दो मनोवैज्ञानिक- सौमी बनर्जी तथा अदिति विश्वास ने आनंदम के बच्चों एवं उनके अभिभावकों से बातचीत कर उन्हें जीवन में बेहतर करने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम के दौरान पहुंचे राज्य के श्रम, विधि व पीएचईडी मंत्री मलय घटक ने सेमिनार के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कई योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगों का कल्याण और उन्हें स्वनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है.

उन्होंने आसनसोल आनंदम सेंटर के दिव्यांगों के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. आनंदम सेंटर के सचिव सोमनाथ बनर्जी, अध्यक्ष अशोक सामंत, सुमंत बनर्जी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola