आसनसोल बर्दवान पैसेंजर के रद्द होने पर हंगामा
Updated at : 27 Aug 2018 12:55 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल स्टेशन से 12.40 बजे खुलने वाली 63518 डाउन आसनसोल बर्दवान पैसेंजर ट्रेन के रद्द रहने को लेकर रविवार को कुछ यात्रियों ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर हंगामा किया.यात्रियों ने कहा कि बहुत से यात्री आसनसोल से रानीगंज, दुर्गापुर व बर्दवान जाने के लिए लोकल ट्रेन का टिकट लेकर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की […]
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल स्टेशन से 12.40 बजे खुलने वाली 63518 डाउन आसनसोल बर्दवान पैसेंजर ट्रेन के रद्द रहने को लेकर रविवार को कुछ यात्रियों ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर हंगामा किया.यात्रियों ने कहा कि बहुत से यात्री आसनसोल से रानीगंज, दुर्गापुर व बर्दवान जाने के लिए लोकल ट्रेन का टिकट लेकर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे.
परंतु काफी देर तक ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर न पहुंचने पर यात्रियों ने स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के समक्ष स्थित पूछताछ केंद्र पर जाकर पूछताछ की. इसके बाद ट्रेन के रद्द होने की जानकारी दी गयी. यात्रियों ने कहा कि माइकिंग कर ट्रेन के रद्द हो जाने की सूचना यात्रियों को दी जानी चाहिए थी. स्टेशन पर बहुत से वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ी.
डेप्यूटी एसएस ने कहा कि रेल ट्रेक के रखरखाव कार्य किये जाने को लेकर पैसेंजर ट्रेन आगामी 30 अगस्त तक रद्द रहेगी. इस संबंध में काफी दिनों पहले ही समाचार पत्र माध्यमों में विज्ञप्ति व माइकिंग कर यात्रियों की जानकारी दी जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




