पत्नी के बाल काट निकाला घर से, प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 24 Jul 2018 12:19 AM (IST)
विज्ञापन

पानागढ़ : बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना अंतर्गत गौरबाजार निवासी मायारूल शेख की अन्य स्त्री के साथ अवैध संबंध का प्रतिवाद करने पर उसने अपनी पत्नी का बाल काट कर उसे घर से निकाल दिया. तारापीठ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. लेकिन पुलिस पति के खिलाफ कुछ नहीं कर रही है. आरोपी थाने […]
विज्ञापन
पानागढ़ : बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना अंतर्गत गौरबाजार निवासी मायारूल शेख की अन्य स्त्री के साथ अवैध संबंध का प्रतिवाद करने पर उसने अपनी पत्नी का बाल काट कर उसे घर से निकाल दिया. तारापीठ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. लेकिन पुलिस पति के खिलाफ कुछ नहीं कर रही है. आरोपी थाने में सिविक पुलिसकर्मी है. पीड़िता ने अपने मामा के साथ रामपुरहाट महकमा कोर्ट में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की है.
फटकारने पर पति की बेदम पिटाई, प्राथमिकी दर्ज
अंडाल : अंडाल थाना अंतर्गत पश्चिम पल्ली स्थित सुकांतपल्ली निवासी तथा लकवाग्रस्त कुश चटर्जी ने जब अपने घर में अवांछित लोगों के प्रवेश पर पत्नी को फटकार लगायी तो उसने श्री चटर्जी की बुरी तरह से पिटाई की, पति को घर से बाहर फेंकने की कोशिश की गई. अंडाल परिवार सेवा संस्थान के सचिव संजय सिन्हा उसे खन्द्रा स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज के लिए भर्ती किया.
इस मामले में अंडाल थाने में पत्नी रीता चटर्जी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी गई है. श्री सिन्हा ने बताया कि कुश अच्छे खिलाड़ी थे तथा प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड में काम करते थे. अचानक बायां पैर में लकवा मार गया. पुलिस ने बताया कि शिकायत मिली है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




