डाक घरों में काम बंद होने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

Updated at : 17 Jul 2018 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
डाक घरों में काम बंद होने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

दुर्गापुर : शहर के मेनगेट इलाका स्थित मुख्य डाकघर सहित विभिन्न डाकघरों में शुक्रवार से स्पीड पोस्ट, पंजीकृत पत्र, साधारणपत्र के वितरण के अलावा लेन-देन से संबंधित संपूर्ण कार्य बंद पड़ा है. इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोग अपने कार्य को लेकर डाकघर के चक्कर काटते दिख रहे […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : शहर के मेनगेट इलाका स्थित मुख्य डाकघर सहित विभिन्न डाकघरों में शुक्रवार से स्पीड पोस्ट, पंजीकृत पत्र, साधारणपत्र के वितरण के अलावा लेन-देन से संबंधित संपूर्ण कार्य बंद पड़ा है. इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोग अपने कार्य को लेकर डाकघर के चक्कर काटते दिख रहे हैं. लेकिन डाक कर्मियों द्वारा कार्य बंद होने की सही जानकरी नहीं देने के कारण लोगों की परेशानी बढ रही है.
सबसे ज्यादा असुविधा का सामना लेन-देन करने वालो को हो रही है. डाकघर में स्पीड पोस्ट के लिये आये व्यवसायी आशिफ खान और राजीव बनर्जी ने बताया कि आयकर से संबंधित कागजात स्पीड पोस्ट से बेंगलुरू भेजना था. परंतु कार्य बंद रहने से कागजात पोस्ट नहीं हो पा रहे हैं. सरकारी कार्य होने के कारण कुरियर से इन कागजों को नहीं भेजने का प्रावधान होने के कारण परेशानी बढ गई है. डाकघर के कर्मचारियों द्वारा कार्य प्रारम्भ होने की सही जानकरी नहीं देने के कारण चिंता हो रही है.
डाकघर से लेनदेन करने आये शांतिदेवी, आशा मण्डल, सुरेन्द्र धीवर ने कहा कि कार्य बंद होने के कारण काफी असुविधा हो रही है. डाक कर्मचारी भी सटीक जानकारी नहीं दे पा रहे हैं. इस बाबत मुख्य डाकघर के कर्मचारियो ने बताया कि मशीन अपग्रेड का काम होने के कारण कार्य बंद है. कार्य कब से शुरू होगा, इसकी जानकरी भी उनके पास से नहीं मिली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola