फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बना नाबालिग का विवाह कराने का आरोप, भाई समेत दो गिरफ्तार, जेल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2018 12:30 AM

विज्ञापन

पानागढ : बीरभूम जिले के बोलपुर कंकालीतला गांव की नाबालिग का फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बनाकर विवाह कराने के मामले में पुलिस ने उसके बड़े भाई मोहम्मद इयान तथा फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले पड़ोसी दिव्येंदू साहा को गिरफ्तार कर बुधवार को बोलपुर महकमा कोर्ट में पेश किया. वहां से कोर्ट ने दोनों को जेल हिरासत में […]

विज्ञापन
पानागढ : बीरभूम जिले के बोलपुर कंकालीतला गांव की नाबालिग का फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बनाकर विवाह कराने के मामले में पुलिस ने उसके बड़े भाई मोहम्मद इयान तथा फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले पड़ोसी दिव्येंदू साहा को गिरफ्तार कर बुधवार को बोलपुर महकमा कोर्ट में पेश किया. वहां से कोर्ट ने दोनों को जेल हिरासत में भेज दिया है.
घटना को लेकर जिला चाइल्ड लाइन काउंसिलर माधव रंजन सेनगुप्त ने बताया कि नाबालिग के विवाह की सूचना जब उन्हें मिली तो वे घटना की जांच-पड़ताल करने गये. जांच पड़ताल के दौरान उसके भाई मोहम्मद ईयान ने बर्थ सर्टिफिकेट दिखाया. उसके अनुसार उसकी उम्र 18 से ऊपर थी. बर्थ सर्टिफिकेट पर संदेह हुआ तो स्थानीय पंचायत में जांच कराया गया. जांच के बाद पता चला कि इस तरह का कोई सर्टिफिकेट उस नाम से वहां से रिलीज नहीं हुआ है.
इसके बाद चाइल्ड लाइन ने घटना को लेकर शांतिनिकेतन थाने में अभियोग दायर कर दिया. पुलिस ने घटना की जांच करते हुये किशोरी के भाई मोहम्मद इयान तथा फर्जी सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में पड़ोसी दिव्येंदू साहा को गिरफ्तार कर लियादोनों को कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने दोनों की जमानत नामंजूर कर उन्हें जेल हिरासत में भेज दिया. नाबालिग का विवाह लाभपुर थाना के कामोदपुर गांव में तय किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola