मेडिकल स्कीम फंड संचालन की कमेटी नहीं

सांकतोड़िया : सेवानिवृत्त कोलकर्मियों को गंभीर बीमारी के लिए इलाज कराने हेतु मेडिकल स्कीम के तहत सदस्य बनाया जा चुका है, पर अभी तक फंड संचालन के लिए कमेटी नहीं बन सकी. फंड में कर्मी की ओर से 40 हजार तथा प्रबंधन की ओर से 18 हजार रुपये जमा किये गये हैं. इस राशि से […]
सांकतोड़िया : सेवानिवृत्त कोलकर्मियों को गंभीर बीमारी के लिए इलाज कराने हेतु मेडिकल स्कीम के तहत सदस्य बनाया जा चुका है, पर अभी तक फंड संचालन के लिए कमेटी नहीं बन सकी. फंड में कर्मी की ओर से 40 हजार तथा प्रबंधन की ओर से 18 हजार रुपये जमा किये गये हैं. इस राशि से कंपनी गंभीर बीमारी के उपचार के लिए असीमित राशि प्रदान करेगा.
इसीएल समेत कोल इंडिया लिमिटेड की आठ अनुषांगिक कंपनी में कार्यरत कर्मियों के लिए मेडिकल स्कीम लागू हो चुकी है. जेबीसीसीआइ-10 की बैठक में इस मसले पर प्रमुखता से निर्णय लिया गया था. पहले कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को अब तक प्राथमिक इलाज की ही व्यवस्था थी, पर गंभीर बीमारी के लिए कर्मियों को स्वयं के खर्च वहन करना पड़ता था. अफसरों की तरह कर्मियों को भी गंभीर बीमारी का इलाज कराने हेतु असीमित राशि खर्च करने पर प्रबंधन ने स्वीकृति जताते हुए स्कीम में 58 हजार रुपये जमा करने का प्रस्ताव रखा था. इसमें सेवानिवृत्तकर्मियों का अंशदान 40 तथा प्रबंधन की हिस्सेदारी 18 हजार रुपये थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










