परिवहन क्षेत्र में नागरिकों को सुविधाएं हमारी प्राथमिकता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2018 3:23 AM

विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर के दामोदर बैरेज संलग्न सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस प्रांगण में रविवार देर शाम राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने परिवहन एवं प्रदूषण की रोकथाम की दिशा में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों से लोगों को अवगत कराया. उन्होंने […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर के दामोदर बैरेज संलग्न सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस प्रांगण में रविवार देर शाम राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने परिवहन एवं प्रदूषण की रोकथाम की दिशा में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों से लोगों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि नागरिकों को परिवहन के क्षेत्र में बेहतर सुविधा देने के लिए सरकार प्रयासरत है.
कल-कारखानों में फैलाये जा रहे प्रदूषण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने जांच कमेटी को मामले में तत्परता दिखाने का आदेश दिया. उम्मीद है आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र में फैल रहे प्रदूषण को कम करने का कार्य होगा. बैठक शुरू होने के पहले डॉ विधानचंद्र राय की प्रतिमा पर मंत्री ने मल्यदान किया. इस दौरान मंत्री के साथ करीम कपूर के विधायक महुआ माईत्रा मौजूद थे.
मंत्री के स्वागत के लिए दुर्गापुर नगर निगम के मेयर दिलीप अगस्ती, चेयरमैन मृगेन्द्र पाल, एमआइसी धर्मेंद्र यादव , बोरो चेयरमैन चंद्रशेखर बनर्जी सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola