पारिश्रमिक मांगने पर जवानों ने की पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2018 2:54 AM
विज्ञापन
पानागढ : पंखा मरम्मत के बाद पारिश्रमिक मांगने पर इलेक्ट्रोनिक्स मिस्त्री की वायुसेना के जवानों ने पिटाई कर दी. घायल मिस्त्री का पानागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया. घटना कांकसा थाना के डाक बंगला इलाके की है. पीड़ित मिस्त्री ने अभियुक्त वायुसेना के जवानों के खिलाफ कांकसा थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस […]
विज्ञापन
पानागढ : पंखा मरम्मत के बाद पारिश्रमिक मांगने पर इलेक्ट्रोनिक्स मिस्त्री की वायुसेना के जवानों ने पिटाई कर दी. घायल मिस्त्री का पानागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया. घटना कांकसा थाना के डाक बंगला इलाके की है. पीड़ित मिस्त्री ने अभियुक्त वायुसेना के जवानों के खिलाफ कांकसा थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने मामले में चार जवानों को हिरासत में लिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के डाक बंगला मोड़ पर कल्याण बंद्योपाध्याय की दुकान है.
कल्याण का आरोप है कि डाक बंगला इलाके के वायु सेना के एक जवान ने उसे पंखा बनाने के लिये दिया था. मरम्मत के बाद जवान पंखा लेने आया था. मरम्मत के एवज पारिश्रमिक मांगने पर जवान उससे झगड़ने लगा. जवान ने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी. घटना की जानकारी कांकसा पुलिस को दी गयी है. घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने जवानों की हरकत के खिलाफ विरोध जताया. मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाना ले गयी. पुलिस फिलहाल इस विषय में टिप्पणी नहीं कर रही है. वायुसेना की ओर से भी कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










