क्वार्टर दखल को लेकर दो गुटों में मारपीट

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना के कोकओवेन थाना अंतर्गत डीपीएल लेबरहाट इलाके में सोमवार की शाम क्वार्टर दखल करने को लेकर तृणमूल के तो गुटों के बीच मारपीट हो गयी. तृणमूल पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गयी है. मारपीट के दौरान शेख जाहिर, अमल मालाकार जख्मी हो गये. इलाज के लिये उन्हें अस्पताल भेजा गया है. […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना के कोकओवेन थाना अंतर्गत डीपीएल लेबरहाट इलाके में सोमवार की शाम क्वार्टर दखल करने को लेकर तृणमूल के तो गुटों के बीच मारपीट हो गयी. तृणमूल पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गयी है.
मारपीट के दौरान शेख जाहिर, अमल मालाकार जख्मी हो गये. इलाज के लिये उन्हें अस्पताल भेजा गया है. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं मारपीट करने के आरोप में लेबर हाट निवासी उस्मान अंसारी, डीपीएल सी जोन निवासी झिंगू मंडल को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान उनकी जमानत नामंजूर हो गई.
बताया जाता है कि डीपीएल टाउनशिप के सिक्युरिटी क्वार्टर में अवैध रूप से लोगों का कब्जा जारी है. कुछ दिन पहले तृणमूल नेता नयन मालाकार ने शेख जाहिर एवं कमल कोनार के खिलाफ क्वार्टर दखल करने का आरोप लगाकर इलाके के लोगों का हस्ताक्षर संग्रह कर उसे प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दिया था एवं अवैध कब्जाधारियों को हटाने की मांग की थी. शिकायत पत्र देने के बाद ही शेख जाहिर एवं नयन मालाकार के बीच विवाद बढ़ गया था.
सोमवार की शाम प्रान्तिक क्लब के समक्ष नयन मालाकार के समर्थक बैठे हुये थे. उसी दौरान कुछ लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया. दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. बाहरी लोगों द्वारा इलाके में घुसकर हमला किये जाने से आसपास के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा एवं सभी ने एकजुट होकर इसका विरोध किया.
इससे दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी. मारपीट के दौरान शेख जाहिर एवं कमल कोनार जख्मी हो गये. नयन मालाकार ने कहा कि डीपीएल क्वार्टरों में अवैध तरीके से कब्जा करने से डीपीएल का लाखों का नुकसान हो रहा है. अवैध कब्जाधारियों को हटाने के लिए आवेदन करने के बाद ही शेख जाहिर के समर्थकों ने साजिश की तहत हमला किया है. इस संदर्भ में जाहिर ने आरोपों को गलत बताया. तृणमूल जिलाध्यक्ष वी शिवदासन दासू ने बताया कि संगठन गुटबाज़ी को कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता है.
संगठन के नाम पर मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. डीसीपी अभिषेक मोदी ने कहा कि मारपीट की घटना में दो लोगों को गिरफ्तार िकया गया है. बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola