25 किलो गांजा के साथ लोहा कारोबारी हुआ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

वारिया स्टेशन से सटे काली मंिदर से पकड़ा बरामद गांजे की कीमत लाखों में दुर्गापुर/ पानागढ़ : गुप्त सूचना के बाद पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर थाना पुलिस तथा डीटीपीएस पुलिस फाड़ी ने छापामारी अभियान चलाकर वारिया स्टेशन संलग्न काली मंदिर से गांजा समेत श्रवण चौधरी को गिरफ्तार किया है. अभियुक्त के पास से 25 […]

विज्ञापन
वारिया स्टेशन से सटे काली मंिदर से पकड़ा
बरामद गांजे की कीमत लाखों में
दुर्गापुर/ पानागढ़ : गुप्त सूचना के बाद पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर थाना पुलिस तथा डीटीपीएस पुलिस फाड़ी ने छापामारी अभियान चलाकर वारिया स्टेशन संलग्न काली मंदिर से गांजा समेत श्रवण चौधरी को गिरफ्तार किया है.
अभियुक्त के पास से 25 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. श्रवण को पुलिस ने रिमांड के लिये मंगलवार को बर्दवान कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत लाखों रुपये है. बताया जाता है कि कई वर्षों से दुर्गापुर औद्योगिक अंचल के लोहा समेत अन्य अवैध कारोबार से श्रवण जुड़ा हुआ है. डीटीपीएस वारिया में अवैध लोहा कांटे का संचालन करता था, अंगदपुर, रातुरिया में बंद पड़े कल कारखानों से यंत्र व लोहा तस्करी जैसे कुकृत्यों में उसके खिलाफ कई अभियोग हैं.
हाल के कुछ माह पूर्व दुर्गापुर रेलवे पुलिस ने रेलवे के सामान सहित ट्रेक्टर पकड़ी थी, जिसमें मुख्य आरोपी वह खुद था. उसके साथ में चार लोग और भी शामिल थे. लोहा के अवैध कारोबार की आड़ में गांजा का कारोबार भी धड़ल्ले से चला रहा था. बताया जाता है कि एक महीने पहले ही पुलिस ने लोहा माफिया नदीम को गिरफ्तार किया था.
इसके बाद से ही औद्योगिक अंचल के लोहा माफियाओं में हड़कंप मच गया था. लोहा माफिया श्रवण चौधरी की पुलिस तलाश कर रही थी. सोमवार देर शाम गुप्त सूचना के बाद उसे काली मंदिर से गिरफ्तार किया गया था.दुर्गापुर इस्ट के डीसी अभिषेक मोदी ने कहा कि लोहा के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola