स्कूल के समक्ष विरल प्रजाति का उल्लू बरामद

Updated:
विज्ञापन

आद्रा : पुरुलिया मफसिल थाना अंतर्गत डीएसके डीएवी स्कूल के समक्ष एक विरल प्रजाति का उल्लू बरामद किया गया. सुबह बच्चे उसके साथ खेल रहे थे, तभी स्कूल के गार्डों की नजर उन पर पड़ी. माजरा समझ वह उल्लू को स्कूल परिसर में लेकर आया. स्कूल की ओर से वन विभाग को सूचित किया गया. […]

विज्ञापन
आद्रा : पुरुलिया मफसिल थाना अंतर्गत डीएसके डीएवी स्कूल के समक्ष एक विरल प्रजाति का उल्लू बरामद किया गया. सुबह बच्चे उसके साथ खेल रहे थे, तभी स्कूल के गार्डों की नजर उन पर पड़ी. माजरा समझ वह उल्लू को स्कूल परिसर में लेकर आया. स्कूल की ओर से वन विभाग को सूचित किया गया. वन अधिकारी मौके पर पहुंचकर उल्लू को अपने साथ ले गये. उन्होंने बताया कि उल्लू विरल प्रजाति का है.
बहुत कम देखा जाता है. इसे पुरुलिया पशु, पक्षी पुनर्वास केंद्र ले जाकर जांच करने के बाद जू में रखा जायेगा. इस उल्लू के िमलने से न केवल वन िवभाग को बल्कि पूरे इलाके के लोगो में उत्सूकता का माहौल बना हुआ है.
स्कूल के प्रधान शिक्षक वी विश्वास ने कहा िक सुबह स्कूल के गेट के समक्ष कुछ बच्चे एक उल्लू को परेशान कर रहे थे. स्कूल के गार्ड्स उसे स्कूल के अंदर ले आये और वन विभाग को जानकारी दी. वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच उसे साथ ले गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola