आइएसपी में ऑनलाइन शिकायत निवारण सेवा

Updated:
विज्ञापन

कंपनी के सीइओ अनिर्बाण दासगुप्ता ने क्लिक कर सेवा की शुरूआत की कार्यपालक व गैर-कार्यपालक स्तर के सभी कर्मचारी दर्ज कर सकेंगे श्किायत बर्नपुर : आईएसपी के नगर सेवा विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन शिकायत निवारण सेवा लाइव हो गयी. मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीइओ) अनिर्बाण दासगुप्ता ने कंपनी के पोर्टल में क्लिक कर उक्त सेवा की […]

विज्ञापन
कंपनी के सीइओ अनिर्बाण दासगुप्ता ने क्लिक कर सेवा की शुरूआत की
कार्यपालक व गैर-कार्यपालक स्तर के सभी कर्मचारी दर्ज कर सकेंगे श्किायत
बर्नपुर : आईएसपी के नगर सेवा विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन शिकायत निवारण सेवा लाइव हो गयी. मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीइओ) अनिर्बाण दासगुप्ता ने कंपनी के पोर्टल में क्लिक कर उक्त सेवा की शुरु आत की.
कार्यपालक निदेशक (परियोजना) वकील सिंह, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सी श्रीकंटा, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक व प्रशासन) चन्द्रशेखर सिन्हा, महाप्रबंधक (वित्त व लेखा) भास्कर चन्द्र महापात्न, महाप्रबंधक (नगर सेवा) अनिश कुमार भट्ट, महाप्रबंधक (तकनीकी) प्रभात कुमार झा व अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.
इस सेवा के शुरू हो जाने से कंपनी के कार्यपालक व गैर-कार्यपालक स्तर के सभी कर्मचारी पोर्टल में लॉग-ईन कर नगर सेवा से संबंधित किसी भी शिकायत को ऑनलाइन रजिस्टर्ड कर सकेंगे. इस सेवा के माध्यम से सिविल, इलेक्ट्रिकल, वाटर, सेनिटरी व अन्य संबंधित क्षेत्नों की शिकायत की जा सकती है जिनका निवारण एक निश्चित समय के अंदर किया जायेगा. शिकायत दर्ज करने के बाद कंप्लेंट आईडी नंबर दिया जायेगा.
इसके माध्यम से शिकायत को ट्रैस किया जा सकेगा. ऑनलाइन शिकायत सेवा को नगर विभाग व कंप्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त प्रयास से विकसित किया गया है. इससे बर्नपुर इस्पात नगरी में नगर सेवा संबंधित सुविधाओं के आधारभूत ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola