छठ पूजा की तैयारी में जी-जान से जुटी कमेटियां

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर. लोक आस्था एवं उपासना के महान पर्व छठ व्रत को लेकर शहर की विभिन्न छठ पूजा कमेटियों द्वारा पूजा की तैयारियां जोर-शोर के साथ की जा रही है. दुर्गापुर इस्पात नगरी छठ पूजा सेवा समिति द्वारा रविवार को शहर के स्टील टाउनशिप इलाके में स्थित कुमारमंगलम पार्क में साफ-सफाई का कार्य किया गया. इस […]

विज्ञापन
दुर्गापुर. लोक आस्था एवं उपासना के महान पर्व छठ व्रत को लेकर शहर की विभिन्न छठ पूजा कमेटियों द्वारा पूजा की तैयारियां जोर-शोर के साथ की जा रही है.
दुर्गापुर इस्पात नगरी छठ पूजा सेवा समिति द्वारा रविवार को शहर के स्टील टाउनशिप इलाके में स्थित कुमारमंगलम पार्क में साफ-सफाई का कार्य किया गया. इस मौके पर सेवा समिति के ध्रुव प्रसाद, सचिव राजेश कुमार, िजतेंद्र पांडे, गोपाल मंडल, योगेन्द्र ठाकुर, राजेश पासवान आिद उपस्थित थे. मौके पर उपस्थित जितेंद्र पांडे ने बताया िक पार्क में छठ पूजा को लेकर काफी पापड़ बेलने पड़े हैं. पार्क प्रवंधन के अड़ियल रैवये के कारण पूजा की तैयारी में थोड़ा विलंब हुआ है. उन्होंने बताया िक पार्क में छठ पूजा के आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए बैठक बुलाई गई है.
इसमें पूजा को लेकर चर्चा की जायेगी. वहीं दुर्गापुर महाछठ समिति की ओर से भी पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. समिति के सचिव अवधेश राय ने बताया िक पूजा को लेकर जोर-शोर से तैयारी हो रही है. घाटो की बुकिंग शुरू कर दी गई है. घाटों को सजाया व संवारा जा रहा है. उन्होंने बताया िक पूजा को लेकर नगर निगम की ओर से हर संभव मदद की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola