अधिकार ने किया कंपनी मुख्यालय पर प्रदर्शन, धरना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
निजी सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति से संबंधित निविदा नहीं हो सकी जारी इसीएल अधिकारियों के खिलाफ वादाखिलाफी का लगाया आरोप, बढ़ी परेशानियां प्रक्रिया पूरी होने में समय लगने का तर्क दिया प्रबंधन ने, नियुक्ति का दिया दिलासा सांकतोडिया : निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती से संबंधित निविदा जारी करने के लिए ईसीएल प्रवंधन द्वारा दिये गये समय […]
विज्ञापन
निजी सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति से संबंधित निविदा नहीं हो सकी जारी
इसीएल अधिकारियों के खिलाफ वादाखिलाफी का लगाया आरोप, बढ़ी परेशानियां
प्रक्रिया पूरी होने में समय लगने का तर्क दिया प्रबंधन ने, नियुक्ति का दिया दिलासा
सांकतोडिया : निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती से संबंधित निविदा जारी करने के लिए ईसीएल प्रवंधन द्वारा दिये गये समय पर निविदा जारी नहीं किये जाने से क्षुब्ध ईसीएल आसनसोल दुर्गापुर ठेका श्रमिक अधिकार यूनियन ने सोमवार को कंपनी मुख्यालय पर सोमवार को प्रदर्शन किया एवं धरना पर बैठने का फैसला लिया.
मालूम हो कि बीते जुलाई महीने में भी यूनियन ने कंपनी मुख्यालय के समक्ष 20 दिनों तक धरना दिया था. मुख्य सुरक्षा अधिकारी तन्मय दास ने दस दिनों के अंदर संबंधित निविदा जारी किये जाने का आश्वासन दिया था.
इसके बाद धरना समाप्त हो गया था. कंपनी के मुख्यालय, 14 क्षेत्र तथा विभिन्न वर्कशॉपों में 2268 निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई थी. संबंधित एजेंसी यूपीएनएल की अनुबंध समय सीमा 30 जून को समाप्त हो गयी. प्रवंधन ने एक जुलाई से सभी निजी सुरक्षाकर्मियों को कार्य से हटा दिया. कोलियरी स्तर से लेकर मुख्यालय स्तर तक आंदोलन शुरू हो गया.
अपनी मांगों के समर्थन में निजी सुरक्षा गार्डो ने मुख्यालय के समक्ष फिर से सोमवार से धरना शुरू कर दिया है,. उनका कहना है कि प्रवंधन ने आश्वासन पूरा नहीं किया. इस बार बिना लिखित आश्वासन के आंदोलन समाप्त नहीं होगा. कार्य से वंचित हुए दो माह होने को है. उनके परिजनों के समक्ष भूखमरी की स्थिति बनने लगी है. दुर्गापूजा करीब है. उन्होंने कहा कि इस निर्णय से परोक्ष व प्रत्यक्ष रूप से 15 हजार लोगों के रोजी रोटी छीनी है.
ईसीएल प्रवंधन ने कहा कि जल्द ही निविदा जारी कर दिया जायेगा. किसी भी प्रक्रि या को पूरा होने में समय लगता ही है. जिनी बार बाधा डाली जायेगी, विलंब उतना ही अधिक होगा. झारखण्ड के राजमहल, मुगमा तथा एसपी माइंस क्षेत्र में 170 होमगार्डों की तैनाती की जा रही है. राजमहल में 60, मुगमा में 60 एवं एसपी माइंस में 50 होमगार्डो की तैनाती की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










