प्रशंसनीय कार्यों के लिये दो रेलकर्मी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल में संपन्न एक कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक पीके मिश्र ने सोमवार को पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दो रेलकर्मियों को रेलवे संरक्षा के अनुरक्षण के प्रति उनकी उत्कृष्ट योगदान के िलये सम्मानित िकया. लोको पायलट(पैसेंजर) मोहम्मद बसीर और इलेक्ट्रिक सहायक लोको पायलट शंकर कुमार ने 28 जून […]

विज्ञापन

आसनसोल. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल में संपन्न एक कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक पीके मिश्र ने सोमवार को पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दो रेलकर्मियों को रेलवे संरक्षा के अनुरक्षण के प्रति उनकी उत्कृष्ट योगदान के िलये सम्मानित िकया. लोको पायलट(पैसेंजर) मोहम्मद बसीर और इलेक्ट्रिक सहायक लोको पायलट शंकर कुमार ने 28 जून 2017 को 53131 अप सियालदह-मुजफ्फरपुर पैसेंजर चलाते समय कासीटांड़ हाल्ट में किमी. 258/22-20 में डाउन मेन लाइन पर ऊपरी शीर्ष तार से लटकते हुये एक प्लास्टिक शीट को देखा. इसके भावी प्रभाव का अनुमान लगाते हुए कि इससे उस लाइन पर ट्रेन संचालन अस्त-व्यस्त हो सकता है.

उन्होंने अलार्म बजा दी और तत्काल इसे कासीटांड़ हाल्ट के ध्यान में लाया. ऊपरी शीर्ष तार से उस प्लास्टिक शीट को हटाने के लिये त्वरित कार्रवाई की गयी और इस प्रकार ट्रेन संचालन के संभावित अस्त-व्यस्त को टाल दिया गया. दोनों पायलटों की उनकी कार्य निष्ठा और समर्पण लिये प्रशंसा करते हुये श्री मिश्र ने आशा व्यक्त की कि ऐसे कार्य दूसरों के समक्ष उदाहरण स्थािपत करेगा और सभी रेलकर्मियों को अपने दैनिक कार्य-निष्पादन के दौरान संरक्षा सुनिश्चित करने में प्रेरित करेगा. उन्होंने दोनों के प्रत्येक को उनके अनुकरणीय कार्य के मान्यता स्वरूप पांच सौ रुपये प्रदान िकया.

नूतनगंज में भाजपा ने िनकाली तिरंगा यात्रा

बांकुड़ा. बांकुड़ा जिला भाजपा ने स्वतंत्रतादिवस से एक दिन पहले तिरंगा यात्रा िनकाली. मोटरसाइकिल पर सवार भाजपा कार्यकर्ता नूतनगंज स्थित बांकुड़ा जिला भाजपा कार्यालय से िनकलकर स्टेशन मोड़, लालबाजार, चौकबाजार, कॉलेज रोड, भैरव स्थान होते हुये पाटपुर पहुंचे. जिला भाजपा अध्यक्ष विवेकानंद पात्र ने कहा िक तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य नूतन भारत का संकल्प लेना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola