छह शिक्षकों की हुई नियुक्ति पठन पाठन सुचारू

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़. वीरभूम िजले के सिउड़ी-साइथियां सड़क अवरुद्ध कर छात्र-छात्राओं के बुधवार को किये गये प्रतिवाद की घटना के 24 घंटा भी नहीं बीते थे िक वीरभूम प्राथमिक शिक्षा संसद ने छह शिक्षकों की नियुक्ति चन्द्रगति प्राथमिक विद्यालय में कर दी है. गुरुवार सुबह से ही पठन-पाठन स्वाभाविक रूप से चालू हो गया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं […]

विज्ञापन
पानागढ़. वीरभूम िजले के सिउड़ी-साइथियां सड़क अवरुद्ध कर छात्र-छात्राओं के बुधवार को किये गये प्रतिवाद की घटना के 24 घंटा भी नहीं बीते थे िक वीरभूम प्राथमिक शिक्षा संसद ने छह शिक्षकों की नियुक्ति चन्द्रगति प्राथमिक विद्यालय में कर दी है.
गुरुवार सुबह से ही पठन-पाठन स्वाभाविक रूप से चालू हो गया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों में खुशी का माहौल है. उल्लेखनीय है िक विद्यालय में शिक्षकों के घोर अभाव के कारण बुधवार को छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों ने संयुक्त रूप से प्रतिवाद जताते हुये पथावरोध िकया था.
इसके बाद ही प्राथमिक शिक्षा संसद के चेयरमैन ने आश्वासन दिया था कि गुरुवार सुबह से ही विद्यालय में पठन पाठन स्वाभाविक रूप से चालू हो जायेगा. बताया जाता है कि गुरुवार सुबह छह शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई. इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकगण भी उपस्थित थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola