वीरभूम में गला दबाकर गृहवधू की हत्या, पति फरार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पानागढ़. वीरभूम िजले के इलम बाजार में एक गृहवधू की श्वास अवरोध कर नृशंस हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका का नाम श्यामली घोष बताया गया है. घटना के बाद से श्यामली का पति राजू पाल फरार बताया जा रहा है. मृतका के पिता ने इलम बाजार थाने में हत्या का […]
विज्ञापन
पानागढ़. वीरभूम िजले के इलम बाजार में एक गृहवधू की श्वास अवरोध कर नृशंस हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका का नाम श्यामली घोष बताया गया है. घटना के बाद से श्यामली का पति राजू पाल फरार बताया जा रहा है. मृतका के पिता ने इलम बाजार थाने में हत्या का मामला दायर किया है. उन्होंने बताया कि दहेज की लगातार मांग के कारण ही उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई.
पुलिस को उन्होंने बताया कि विवाह के समय दहेज की जो भी मांग थी वह समस्त खुशी-खुशी पुत्री के साथ दी गई थी. इसके बाद भी राजू का लालच बढ़ता रहा. उनकी पुत्री पर लगातार मानसिक तथा शारीरिक अत्याचार चलाया जाता था. दो दिन पूर्व ही श्यामली पर शारीरिक अत्याचार किया गया था. आज उसकी नृशंष हत्या कर दी गयी. घटना के बाद से राजू पाल तथा उसके घर के लोग फरार बताया जा रहे हैं. पुलिस ने मामले को लेकर तहकीकात शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










