आसनसोल से पटना व हावड़ा से रक्सौल तक मिलेगी पूजा स्पेशल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
यात्रियों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने लिया निर्णय सप्ताह में एक बार चलेगी दोनों ट्रेन, समय तथा ठहराव की अधिसूचना जारी आसनसोल : दशहरा, दीपावली औड़ छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. इस भीड़ में यात्रियों को परेशानियों से बचाने के लिए […]
विज्ञापन
यात्रियों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने लिया निर्णय
सप्ताह में एक बार चलेगी दोनों ट्रेन, समय तथा ठहराव की अधिसूचना जारी
आसनसोल : दशहरा, दीपावली औड़ छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. इस भीड़ में यात्रियों को परेशानियों से बचाने के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने असनसोल व पटना के बीच तथा रक्सौल से हावड़ा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है.
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया गया है. जो सप्ताहिक होगा. अन दोनों पूजा स्पेश्ल ट्रेनों की समय सारणी तथा ठहराव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
आसनसोल-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन: ट्रेन संख्या 03511 आसनसोल- पटना पूजा स्पेशल आसनसोल से एक अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी.
यह ट्रेन आसनसोल स्टेशन से सुबह 07:15 बजे खुलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 03512 पटना-आसनसोल पूजा स्पेशल एक अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक पटना जंक्शन से दोपहर 15:10 बजे शुलेगी. स्पेशल ट्रेन आसनसोल और पटना के बीच अप व डाउन में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, हाथीदह, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना साहिब तथा राजेन्द्रनगर टर्मिनल आदि स्टेशनों पर रूकेगी.
हावड़ा-रक्सौल-आसनसोल पूजा स्पेशल: ट्रेन संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल हावड़ा स्टेशन से 15 सितंबर से 27 अक्तूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को खुलेगी.
यह ट्रेन हावड़ा से दोपहर 15:00 बजे खुलेगी और बर्दमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी होते हुए रक्सौल पहुंचेगी. वहीं ट्रेन संख्या 03044 रक्सौल-आसनसोल पूजा स्पेशल 16 सितंबर से 28 अक्तूबर तक रक्सौल से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12:00 बजे खुलेगी. इसका समापन आसनसोल स्टेशन पर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










