15 दिनों में होगी घर वापसी वहिष्कृत परिवारों की

Updated:
विज्ञापन

सदर महकमा शासक कार्यालय में हुई बैठक संबद्ध पक्षों की ग्रामीणों को दिया गया निर्देश हुए नुकसान की भरपाई करने का ईसाई धर्म अपनान ेपर विनोदबांध से कई परिवारों को किया था बहिष्कृत आसनसोल. आसनसोल सदर महकमा शासक प्रलय राय चौधरी ने अपने कार्यालय में मंगलवार को हीरापुर थाना अंतर्गत विनोदबांध ग्राम के दो गुटों […]

विज्ञापन
सदर महकमा शासक कार्यालय में हुई बैठक संबद्ध पक्षों की
ग्रामीणों को दिया गया निर्देश हुए नुकसान की भरपाई करने का
ईसाई धर्म अपनान ेपर विनोदबांध से कई परिवारों को किया था बहिष्कृत
आसनसोल. आसनसोल सदर महकमा शासक प्रलय राय चौधरी ने अपने कार्यालय में मंगलवार को हीरापुर थाना अंतर्गत विनोदबांध ग्राम के दो गुटों के बीच धार्मिक विवाद के मुद्दे पर बैठक की. सनद रहे कि हीरापुर के विनोदबांध में बीते एक महीने पहले ईसाई धर्म स्वीकार करने के आरोप में विनोदबांध ग्राम से पांच परिवार को आदिवासियों ने ग्राम से बहिष्कृत कर दिया था. उनके साथ मारपीट भी की गयी थी.
उन्हें घर से बाहर निकाल कर उनके घर पर ताला जड़ दिया गया था. जिसके बाद से सभी पीड़ित परिवारों ने हीरापुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज क रायी थी. हीरापुर थाना पुलिस के स्तर से दोनो पक्षो में सुलह कराने की कोशिश की गयी. इसी बीच बहिष्कृत परिवारों के सदस्यों ने चिनाकुडी के चर्च परिसर में आश्रय ले लिया. ईसाई समुदाय के नेतृत्व के आग्रह पर सदर महकमा शासक श्री राय चौधरी ने इसमें हस्तक्षेप किया. उन्होंने दोनो पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को बैठक की. साथ की महकमा कार्यालय की ओर से एक प्रतिनिधि को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए नियुक्त कर दिया.
महकमाशासक श्री रायचौधरी ने कहा कि 15 दिनो के भीतर बहिष्कृत परिवार को पुन: ग्राम में रहने की व्यवस्था की जाये. पीड़ित परिवार को हुए नुकसान की भरपाई करने की व्यवस्था ग्रामीणो को करने का निर्देश दिया गया. हीरापुर थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी ने कहा कि 15 दिनो के भीतर बहिष्कृत परिवार को ग्राम में रहने का इंतजाम करना होगा.
इसके मुद्दे पर विनोदबांध में महकमा शासक के प्रतिनिधि को ग्रामीणो के साथ बैठक कर मामले का सुलह करने का निर्देश दिया. बैठक में पर बैकवर्ड सेल इंस्पेक्टर किशोर मांडी, हीरापुर थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, एसआई मृणमय हासदा, एसआई मलय चक्रवर्ती, ईसाई प्रतिनिधि जसरीता एंड्रूसन, बेजमिन राबर्ट, जयंती सोरेन, श्रीमति सोरेन, गोपाल टुडू, कालीपद टुडू, मोतीलाल सोरेन, तारापद मुमरू, शुकू हेम्ब्रम, रमेश हेम्ब्रम, संजय सोरेन, नरेश हांसदा आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola