सरकारी बस रोक लोगों को उतारा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बंद का 15वां दिन. पहाड़ पर हिंसा की कोई नयी घटना नहीं खाली बस को सिलीगुड़ी भेजी दार्जिलिंग : गोजमुमो का अनिश्चितकालीन बंद जारी है. हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं से भी किसी हिंसक या अप्रिय घटना नहीं घटी है. हालांकि गुरुवार को दार्जिलिंग में उस समय […]
विज्ञापन
बंद का 15वां दिन. पहाड़ पर हिंसा की कोई नयी घटना नहीं
खाली बस को सिलीगुड़ी भेजी
दार्जिलिंग : गोजमुमो का अनिश्चितकालीन बंद जारी है. हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं से भी किसी हिंसक या अप्रिय घटना नहीं घटी है. हालांकि गुरुवार को दार्जिलिंग में उस समय माहौल जरूर तनाव भरा हो गया, जब बंद के दौरान एक सरकारी बस को समर्थकों ने रोक दी. हालांकि बाद में मामला शांत हो गया.
क्या है घटना :
गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर गोजमुमो की ओर से शहर में लगातार रैली वजुलूस का दौर जारी है. गुरुवार सुबह भी गोजमुमो द्वारा शहर के रेलवे स्टेशन से एक रैली निकालने की तैयारी चल रही थी. उसी वक्त उत्तर बंग राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) की एक बस में सवार होकर कुछ यात्री सिलीगुड़ी जा रहे थे. बस शहर के रेलवे स्टेशन के आगे पहुंची ही थी कि गोजमुमो समर्थकों ने यात्रियों को बस से उतार कर खाली बस को सिलीगुड़ी भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










