ePaper

पूछताछ के दौरान गुस्साया आरोपी, कहा- मुझे फांसी देनी है, तो दे दीजिए

Updated at : 11 Aug 2024 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान गुस्साया आरोपी, कहा- मुझे फांसी देनी है, तो दे दीजिए

पुलिस के सामने अपना मुंह नहीं खोल रहा आरोपी

विज्ञापन

पुलिस के सामने अपना मुंह नहीं खोल रहा आरोपी उसकी चुप्पी से आगे नहीं बढ़ पा रही मामले की जांच संवाददाता, कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार कोलकाता पुलिस का सिविक वॉलंटियर संजय राय पूछताछ के दौरान अचानक आक्रोशित हो उठा. गुस्से में उसने कहा, “आपको मुझे फांसी देनी है, तो दे दीजिए.” पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ शुरू की गयी है. वह जांच अधिकारियों की कोई मदद नहीं कर रहा है. जांच अधिकारी यह जानने की कोशिश में लगे हैं कि संजय रात में वारदात स्थल पर क्यों गया था, उसके साथ कोई और था या नहीं? लेकिन इन सवालों के जवाब अभी पुलिस को नहीं मिले हैं. इसकी वजह है संजय की चुप्पी. पूछताछ में वह अपना मुंह नहीं खोल रहा है. इससे जांच अधिकारी भी असमंजस की स्थिति में हैं. आरोपी का मुंह खुलवाने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाए जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola