सभा में शामिल होने कोलकाता आ रहे अखिलेश भी

Updated at : 20 Jul 2024 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
सभा में शामिल होने कोलकाता आ रहे अखिलेश भी

तृणमूल कांग्रेस के शहीद दिवस की रैली में हिस्सा लेने के लिए पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन के घटक दलों को भी आमंत्रित किया है. उनके आमंत्रण पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 21 जुलाई की सुबह 11 बजे कोलकाता आ रहे हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के शहीद दिवस की रैली में हिस्सा लेने के लिए पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन के घटक दलों को भी आमंत्रित किया है. उनके आमंत्रण पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 21 जुलाई की सुबह 11 बजे कोलकाता आ रहे हैं. यह जानकारी समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव हबीबुर्र रहमान खान ने दी. उन्होंने बताया कि वे लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में हवाई अड्डे पर मौजूद रहेंगे. इनमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, समाजवादी युव जन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, प्रदेश अध्यक्ष मानस भट्टाचार्य, प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम, गौतम प्रसाद, वसीम खान, अफरोज अंसारी, सीता राम यादव के अलावा सपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. ये लोग शहीद दिवस की रैली में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सभास्थल तक जायेंगे. सभा के समापन के बाद पश्चिम बंगाल में पार्टी के आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठक होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola