ePaper

बच्चे के साथ ससुराल में धरने पर बैठी महिला

Updated at : 05 Jul 2024 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चे के साथ ससुराल में धरने पर बैठी महिला

घाटाल के कोन्ननगर इलाके की घटना

विज्ञापन

घाटाल के कोन्ननगर इलाके की घटना खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल के कोन्ननगर इलाके में ससुराल में रहने की मांग पर एक महिला अपने एक बच्चे के साथ ससुराल के सामने धरना पर बैठ गयी. महिला का नाम टूंपा मन्ना (जाना) है. टूंपा ने बताया कि उसने मिलन जाना के साथ प्रेम विवाह किया था. दोनों की एक संतान भी है. कुछ दिनों से उसका, उसके पति के साथ कोई संपर्क नहीं है. वह जब भी बच्चे के साथ ससुराल जाकर रहना चाहती है, तो उसका पति और ससुराल के लोग उसे भगा देते हैं. इसके बाद वह ससुराल में रहने की मांग पर लेकर ससुराल के सामने अपने बच्चे के साथ धरने पर बैठ गयी. यह देख वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी और फिर पुलिस को खबर दी गयी. वहीं, बच्चे को लेकर धरने पर बैठी महिला का कहना है कि जब तक उसे, उसके ससुराल के लोग और उसका पति ससुराल में रहने की इजाजत नहीं दे देते, तब तक उसका धरना जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola