पति को लूट आशिक के साथ फरार हुई पत्नी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2017 8:10 AM
सिलीगुड़ी. जहां विश्वास है वहीं विश्वासघात भी. पत्नी ने विश्वासघात का ऐसा तमाचा पति के गाल पर जड़ा है कि उसका सब कुछ लूट गया. अपने आशिक के साथ जिंदगी बसर करने की चाह में 28 वर्षीय ब्यूटी बर्मन ने अपने पति तपन बर्मन को ही लूट लिया. अपने नौ वर्षीय बेटे के साथ तपन […]
इतना सबकुछ होने के बाद भी तपन ने महिला पर विश्वास किया और अपना घर छोड़कर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के आस-पास एक किराये का मकान लिया और रहने लगा. 20 अप्रैल को ब्यूटी घर का सारा सामान व कुल 1 लाख 62 हजार रुपये नगद लेकर अपने पुराने आशिक के साथ फरार हो गयी. काम से घर लौटकर बेटे से पूरी कहानी सुनकर तपन हिल गया. फोन पर संपर्क करने पर ब्यूटी ने पहले वापस आने का भरोसा जताया लेकिन बाद में मुकर गयी.
इसके बाद तपन बीते 3 मई को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर सी.एस.लेप्चा को अपनी आपबीती सुनायी और पत्नी पर प्रताड़ना व लूटपाट करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस अब तक इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं पायी है. तपन बर्मन ने पत्नी ब्यूटी और उसे आशिक रमनाथ सरकार को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










