बिहार से आकर हथियार बेचते दबोचा गया शातिर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2017 8:45 AM

विज्ञापन

दो इंप्रोवाइस्ड 7 एमएम पिस्तौल व 10 राउंड कारतूस जब्त कोलकाता. बिहार से कोलकाता के साउथपोर्ट इलाके में हथियार सप्लाई करने आये प्रमोद यादव (40) को लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. वह बिहार के बांका जिले का रहनेवाला है. उसे रविवार शाम 6.30 बजे के करीब साउथपोर्ट […]

विज्ञापन

दो इंप्रोवाइस्ड 7 एमएम पिस्तौल व 10 राउंड कारतूस जब्त

कोलकाता. बिहार से कोलकाता के साउथपोर्ट इलाके में हथियार सप्लाई करने आये प्रमोद यादव (40) को लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. वह बिहार के बांका जिले का रहनेवाला है. उसे रविवार शाम 6.30 बजे के करीब साउथपोर्ट इलाके के ग्वालियर घाट से गिरफ्तार किया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि साउथ पोर्ट इलाके में रविवार शाम को हथियारों की डीलिंग होने वाली है.

इस जानकारी के बाद एआरएस की टीम वहां पहले से मौजूद थी. जैसे ही एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में इलाके में घूमते हुए देखा गया, उसे तुरंत पकड़ कर सख्ती से पूछताछ की गयी. इस दौरान जांच में उसके पास से पुलिस को दो इंप्रोवाइस्ड 7एमएम पिस्तौल व 10 राउंड कारतूस मिले. प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि दोनों हथियार वह ग्वालियर घाट में किसी तीसरे व्यक्ति को बेचने के लिए आया था. इसके पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola