अधिकार की बात कहने के बाद बरकती ने हटायी वाहन से लाल बत्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2017 8:57 PM
कोलकाता : टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम ने शनिवार को यहां अपने वाहन से लाल बत्ती हटा दी. उन्होंने दो दिन पहले कहा था कि उन्हें लाल बत्ती का इस्तेमाल करने का अधिकार है. मौलाना नूर-उर रहमान बरकती ने कहा, ‘‘नहीं, मेरे ऊपर लाल बत्ती हटाने का कोई राजनैतिक दबाव नहीं था. कैसे राजनैतिक […]
कोलकाता : टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम ने शनिवार को यहां अपने वाहन से लाल बत्ती हटा दी. उन्होंने दो दिन पहले कहा था कि उन्हें लाल बत्ती का इस्तेमाल करने का अधिकार है. मौलाना नूर-उर रहमान बरकती ने कहा, ‘‘नहीं, मेरे ऊपर लाल बत्ती हटाने का कोई राजनैतिक दबाव नहीं था. कैसे राजनैतिक दल मुझ पर दबाव डालेंगे. मैं शाही इमाम हूं और कानून का पालन करूंगा.’ कोलकाता यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इमाम ने स्वेच्छा से लाल बत्ती हटायी.
यह भी पढ़ें :टीपू सुल्तान मस्जिद के इमाम ने कहा, लाल बत्ती का इस्तेमाल करना मेरा हक
गुरुवार को बरकती ने कहा था, ‘‘मैं एक धार्मिक नेता हूं और मैं दशकों से लाल बत्ती का इस्तेमाल कर रहा हूं. मैं केंद्र के आदेश का पालन नहीं करता हूं. वे मुझे आदेश देनेवाले कौन हैं. बंगाल में सिर्फ राज्य सरकार का आदेश लागू होगा. मैं लाल बत्ती का इस्तेमाल करूंगा.’ केंद्र ने ‘वीआईपी संस्कृति’ को समाप्त करने की दिशा में कदम उठाते हुए फैसला किया था कि एक मई से प्रधानमंत्री समेत सभी के वाहनों से लाल बत्ती हटेगी.
यह भी पढ़ें :बंगाल : लालबत्ती नहीं हटाने के आरोप में इमाम बरकती के खिलाफ तपसिया थाने में शिकायत दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










