गुंडा टैक्स नहीं देने पर बदमाशों ने मचाया गदर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2017 8:37 AM
मालदा. गुंडा टैक्स नहीं देने पर बदमाशों ने एक मछली कारोबारी को जान से मारने की कोशिश की. शुक्रवार सुबह यह घटना पुकुरिया थाना के मुसहरपाड़ा बाजार में घटी है. बदमाशों के हमले में घायल व्यक्ति का नाम पुलिस ने नुरूल हक (34) बताया है. बदमाशों के हमले में उसका सर फट गया है. आशंकाजनक […]
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नुरूल हक प्रतिदिन की तरह ही आज भी मुसहरपाड़ा बाजार में मछली बेचने आया था. वहां अशोक मुसहर अपने साथियों के साथ पहुंचा और पैसे मांगने लगा. आरोप है कि वह हर दिन ही यहां मछली कारोबारियों से अवैध वसूली करता है. पैसे देने से इंकार करने पर बदमाशों ने नुरूल हक की पिटायी शुरू कर दी.
इसका विरोध करने पर बदमाशों का गुस्सा और भड़क गया और उसमें से एक ने उसके सर पर हंसुआ से वार कर दिया. इसी में नुरूल हक बुरी तरह से घायल हो गया. पुकुरिया थाना के ओसी अभिषेक तालुकदार ने बताया है कि स्थानीय मछली बाजार में एक गड़बड़ी हुई है. घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










