गुंडा टैक्स नहीं देने पर बदमाशों ने मचाया गदर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2017 8:37 AM

विज्ञापन

मालदा. गुंडा टैक्स नहीं देने पर बदमाशों ने एक मछली कारोबारी को जान से मारने की कोशिश की. शुक्रवार सुबह यह घटना पुकुरिया थाना के मुसहरपाड़ा बाजार में घटी है. बदमाशों के हमले में घायल व्यक्ति का नाम पुलिस ने नुरूल हक (34) बताया है. बदमाशों के हमले में उसका सर फट गया है. आशंकाजनक […]

विज्ञापन
मालदा. गुंडा टैक्स नहीं देने पर बदमाशों ने एक मछली कारोबारी को जान से मारने की कोशिश की. शुक्रवार सुबह यह घटना पुकुरिया थाना के मुसहरपाड़ा बाजार में घटी है. बदमाशों के हमले में घायल व्यक्ति का नाम पुलिस ने नुरूल हक (34) बताया है. बदमाशों के हमले में उसका सर फट गया है. आशंकाजनक स्थिति में उसे मालदा मेडिकल कॉलेज में भतरी कराया गया है. इस मामले में स्थानीय बदमाश अशोक मुसहर तथा उसके साथियों के खिलाफ पुकुरिया थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नुरूल हक प्रतिदिन की तरह ही आज भी मुसहरपाड़ा बाजार में मछली बेचने आया था. वहां अशोक मुसहर अपने साथियों के साथ पहुंचा और पैसे मांगने लगा. आरोप है कि वह हर दिन ही यहां मछली कारोबारियों से अवैध वसूली करता है. पैसे देने से इंकार करने पर बदमाशों ने नुरूल हक की पिटायी शुरू कर दी.

इसका विरोध करने पर बदमाशों का गुस्सा और भड़क गया और उसमें से एक ने उसके सर पर हंसुआ से वार कर दिया. इसी में नुरूल हक बुरी तरह से घायल हो गया. पुकुरिया थाना के ओसी अभिषेक तालुकदार ने बताया है कि स्थानीय मछली बाजार में एक गड़बड़ी हुई है. घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola