लड़की पर तेजाब फेंकनेवाले को उम्रकैद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2017 8:36 AM

विज्ञापन

अलीपुरद्वार.एक 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा पर तेजाब से हमले के दोषी युवक को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनायी है. अदालत ने अपनी टिप्पणी में यह भी कहा कि यह जघन्य अपराध है और दोषी किसी भी प्रकार के दया का पात्र नहीं है.अलीपुरद्वार जिला अतिरिक्त सेशन जज ने शुक्रवार को आरोपी अभी साहा(25) को […]

विज्ञापन
अलीपुरद्वार.एक 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा पर तेजाब से हमले के दोषी युवक को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनायी है. अदालत ने अपनी टिप्पणी में यह भी कहा कि यह जघन्य अपराध है और दोषी किसी भी प्रकार के दया का पात्र नहीं है.अलीपुरद्वार जिला अतिरिक्त सेशन जज ने शुक्रवार को आरोपी अभी साहा(25) को दोषी ठहराया और उसे उम्र कैद की सजा सुना दी. जज अशोक कुमार पाल ने अपने फैसले में यह भी कहा कि अभी साहा के खिलाफ धारा 307,341,326 ए के तहत दर्ज मुकदमे में पर्याप्त साक्ष्य हैं.

अभियोजन ने इसको साबित भी कर दिया है. यहां उल्लेखनीय है कि तेजाब से हमले की यह घटना 15 सितंबर 2015 को घटी थी. कूचबिहार के एबीएन शील कॉलेज में तब इंगलिश ऑनर्स की छात्रा अंकिता सरकार कॉलेज खत्म कर अपने घर लौट रही थी. वह कूचबिहार से बस में सवार होकर अपने घर अलीपुरद्वार पहुंची.

वह बस स्टैंड से अपने घर की ओर पैदल जा रही थी. उसी समय अभी साहा वहां पहुंच गया और चेहरे पर तेजाब फेंककर भाग गया. अंकिता का चेहरा और शरीर का उपरी भाग 50 प्रतिशत जल गया .अभी भी उसकी चिकित्सा कोलकाता के पीजी अस्पताल में चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola