एसिड फेंकनेवाले को उम्रकैद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2017 8:31 AM
कल्याणी. हासखाली में एक लड़की पर एसिड फेंकने के दोषी को उम्र कैद के साथ पचास हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी गयी. आरोपी का नाम इमाम अली मंडल है. जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष 10 अक्तूबर को दुर्गापूजा के दिन पियू रजक अपनी मां के साथ घर में सो रही थी, तभी आरोपी ने […]
जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष 10 अक्तूबर को दुर्गापूजा के दिन पियू रजक अपनी मां के साथ घर में सो रही थी, तभी आरोपी ने खिड़की से लड़की पर एसिड फेंक दिया, जिसमें की लड़की व उसकी मां जल गयीं. घटना के बाद दोनों को शक्ति नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन लड़की की मौत हो गयी.
आरोप है कि इमाम ने कई बार पीड़िता को शादी करने के लिए प्रस्ताव दिया था, लेकिन पीड़िता ने मना कर दिया था. इस विषय पर सरकारी वकील नसीरुद्दीन अहमद ने बताया कि एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज ने सिर्फ सात महीने में ही मामले पर फैसला सुनाया है. इस घटना में आरोपी ने जिस दुकानदार से एसिड खरीदा था, उसे भी गिरफ्तार किया गया था. हालांकि उसे बरी कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










