एक ट्रक पोस्ते का छिलका बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2017 8:31 AM
विज्ञापन
मालदा: नशीले पदार्थ के रूप में उपयोग किये जाने वाले एक ट्रक पोस्ते के छिलके के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. इंगलिश बाजार थाना पुलिस ने बुधवार की देर रात इन सभी को 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे आवगाछी इलाके से गिरफ्तार किया है. कुल दो टन 160 किलो […]
विज्ञापन
मालदा: नशीले पदार्थ के रूप में उपयोग किये जाने वाले एक ट्रक पोस्ते के छिलके के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. इंगलिश बाजार थाना पुलिस ने बुधवार की देर रात इन सभी को 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे आवगाछी इलाके से गिरफ्तार किया है. कुल दो टन 160 किलो पोस्ते के छिलके बरामद किये गये हैं.
इनकी बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये है. पकड़े गये आरोपियों के नाम प्रताप पाल (28) तथा सुब्रत दास (22) है. इन दोनों का घर उत्तर चौबीपरगना जिले के जयपुर इलाके में है. रात में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की नजर आवगाछी इलाके में सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक पर पड़ी.
ट्रक के चालक एवं खलासी से पूछताछ की गई. जब ट्रक की जांच की गई तो उसमें पोस्ते के छिलके भरे पड़े मिले. कुल 19 बोरों में दो टन 160 किलो छिलका ट्रक में लदा था. पूछताछ में चालक ने पोस्ते के छिलके को मालदा से कोलकाता ले जाये जाने की बात कबूल की. कालियाचक के यदुपुर इलाके में ट्रक में पोस्ते के छिलके को लोड किया गया था. पुलिस अधीक्षक अरनब घोष ने बताया है कि पोस्ते के छिलके के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आगे की पूछताछ के लिए अदालत से दोनों की रिमांड मांगी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










