बहू ने सास के शरीर में लगायी आग, बचाने गये ससुर भी जल कर घायल गुस्साये लागों ने आरोपी बहू को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2017 8:30 AM
जलपाईगुड़ी: एक बहू द्वारा अपने ही सास एवं ससुर को जिंदा जलाने का आरोप लगा है. जलने से दोनों बुरी तरह से घायल हो गये. यह घटना जलपाईगुड़ी के माल ब्लॉक के अधीन तीस्ता नदी से सटे चातरारपार बांध इलाके की है. बृहस्पतिवार देर रात को यह घटना घटी. अरोपी महिला का नाम माया विश्वास […]
उसके चीखने-चिल्लाने पर पास के घर में सोये हुए ससुर प्रफुल्ल राय बाहर आये. अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश में वह भी आग की लपेटे में आ गये. तब तक काफी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गये. इन लोगों ने बहू माया विश्वास पर सास एवं ससुर को जलाकर मारने का आरोप लगाया. स्थानीय लोगों ने उसकी पिटायी भी की. दूसरी तरफ बहू ने इन आरोपों को खारिज किया है.
उसकी चिकित्सा मयनागुड़ी अस्पताल में चल रही है. मयनागुड़ी थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. चापाडांगा ग्राम पंचायत के उप-प्रधान रमनी राय ने भी इस पूरे मामले की जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है. इधर, पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सास-ससुर के साथ बहू की नहीं पटती थी. यह दोनों दिल्ली फोन कर अपने बेटे से बार-बार पैसे मांगती थी. इसी वजह से पारिवारिक विवाद काफी बढ़ गया था. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने भी कुछ ऐसा ही अंदाजा लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










