सड़क निर्माण में भारी घपला घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2017 8:29 AM
बालूरघाट: सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर घोटाले का मामला सामने आया है .आरोप है कि घटिया सामग्री का उपयोग कर सरकारी पैसे को दबा लिया गया है. यह घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के बंशीहारी थाना अंतर्गत बुनियादपुर की है. यहां नगरपालिका की ओर से सड़क बनाने का काम हो रहा है. लेकिन जिस ठेकेदार […]
बालूरघाट: सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर घोटाले का मामला सामने आया है .आरोप है कि घटिया सामग्री का उपयोग कर सरकारी पैसे को दबा लिया गया है. यह घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के बंशीहारी थाना अंतर्गत बुनियादपुर की है. यहां नगरपालिका की ओर से सड़क बनाने का काम हो रहा है.
लेकिन जिस ठेकेदार को सड़क निर्माण का काम जिस ठेकेदार को दिया गया है वही इसमें घपला कर रहा है. उसके बाद स्थानीय लोगों ने आज काम बंद करा दिया और एसडीओ से इस मामले की शिकायत की है. एसडीओ ने भी जांच का आदेश दे दिया है. स्थानीय लोगों ने बताया है कि नगरपालिका ने नौ नंबर वार्ड के मायामारी इलाके में सड़क बनाने के लिए 5 लाख 17 हजार 884 रूपये जारी किये हैं.
सड़क बनाने की जिम्मेदारी सोना इंटरप्राइजेज नामक एक ठेका फर्म को दी गयी है.स्थानीय लोगों का कहना है कि घटिया सामग्री का उपयोग सड़क बनाने में हो रहा है. सड़क बनने के बाद कितने दिनों तक टिकेगी,इसमें संदेह है. इसी कारण निर्माण काम बंद करा दिया गया है. इनलोगों ने पूरे मामले की जांच की मांग की है. गंगारामपुर के एसडीओ देवांजन राय ने जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने बताया कि शिकायत मिलते ही काम को रोक दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.सरकारी काम में गड़बड़ी किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










