न्यूटाउन : दुष्कर्म के आरोप में पूर्व सैनिक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2017 8:13 AM

विज्ञापन

कोलकाता़ : एक पूर्व सेनाकर्मी के खिलाफ 10 वर्षीया नतिनी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है़ शिकायत के आधार पर आरोपी पूर्व सेनाकर्मी को न्यूटाउन थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम रंजीत सरकार है़ पुलिस सूत्रों के अनुसार, किशोरी अपने नाना के घर ही रहती थी़ शुक्रवार रात वह घर […]

विज्ञापन
कोलकाता़ : एक पूर्व सेनाकर्मी के खिलाफ 10 वर्षीया नतिनी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है़ शिकायत के आधार पर आरोपी पूर्व सेनाकर्मी को न्यूटाउन थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम रंजीत सरकार है़ पुलिस सूत्रों के अनुसार, किशोरी अपने नाना के घर ही रहती थी़ शुक्रवार रात वह घर पर अकेली थी़ आरोप है कि रंजीत सरकार ने अकेले का फायदा उठा कर उसके साथ दुष्कर्म किया़ रंजीत का बड़ा बेटा देर रात जब घर लौटा तब मामले का खुलासा हुआ़
घटना की जानकारी लगते ही पीड़िता के मामा ने न्यूटाउन थाने में अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी. शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया़ सूत्रों के अनुसार, किशोरी के जन्म के कुछ दिनाें बाद ही उसके पिता की मौत हो गयी थी़ थोड़ी बड़ी होने पर उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली़ उसके बाद से ही वह अपने नाना के घर रहती थी़ पुलिस मामले की छानबीन रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola