सिलीगुड़ी : दो अफगानी नागरिक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Mar 2017 8:27 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के एक रिहायशी इलाके से दो अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. यह खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. बुधवार रात एक गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों को गुरुवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर तीन दिन की […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के एक रिहायशी इलाके से दो अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. यह खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. बुधवार रात एक गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों को गुरुवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड मांगी है. पुलिस ने इन दोनों का नाम मुम्ताज खान और रेज खान बताया है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये दोनों काफी दिनों से सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर छह के चप्पल पट्टी इलाके में रहते थे. पुलिस का कहना है कि इन दोनों के पास पासपोर्ट, वीसा सहित कोई भी वैध कागजात नहीं है. किसी अफगानी स्कूल का एक सर्टिफिकेट मिला है, लेकिन उसकी वैधता पर भी संदेह हैं. पिछले कुछ दिनों से पुलिस को अफगानी नागरिकों के बारे में खुफिया जानकारी मिल रही थी. बुधवार रात अभियान चलाकर पुलिस ने इन दोनों को फॉरेनर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया.

सिलीगुड़ी थाना प्रभारी देवाशीष बोस ने बताया कि दो अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से कोई भी वैध कागजात बरामद नहीं हुआ है. गुरुवार को उन दोनों को सिलीगुड़ी जिला अदालत में पेश कर दिया गया है. पूछताछ व जांच के लिए पुलिस की ओर से तीन दिन की रिमांड मांगी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola