नलपुर स्टेशन के पास से मिला एजेंट का शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2017 7:55 AM
हावड़ा. दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा-खड़गपुर शाखा अंतर्गत नलपुर स्टेशन के पास से लापता एजेंट का शव मिला है. मृतक का नाम सुकुमार दास है. उत्तर हावड़ा के सलकिया का रहनेवाला सुकुमार पिछले 20 फरवरी से लापता था. गुमशुदगी की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी गयी थी. गुरुवार सुबह नलपुर स्टेशन के पास उसका […]
परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या हुई है. मालूम रहे कि सुकुमार एक निजी कंपनी का एजेंट था. कई जमाकर्ताओं ने रुपये जमा कराये थे, लेकिन तय समय पूरा होने के बाद भी जमाकर्ताओं को रुपये नहीं मिले.
इसे लेकर सुकुमार पर दवाब बनाया जा रहा था. परिजनों का आरोप है कि स्थानीय क्लब में उसे बंधक बना कर 35 हजार रुपये लिये गये थे. उलबेड़िया जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










