सौतेली बेटी के जख्म पर नमक छिड़का, गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2017 7:53 AM
कोलकाता: सौतेली बेटी को मारपीट कर उसके जख्म पर नमक छिड़कने के आरोप में बुधवार रात स्थानीय लोगों ने एक महिला को मारपीट कर हाबरा थाने के हवाले कर दिया. उक्त महिला का नाम झरना सिकदर बताया गया है. यह घटना हाबरा थाना के नगरथुबा अंचल के बदरतल्ला इलाके की है. बताया जाता है कि […]
बताया जाता है कि छठवीं कक्षा की छात्रा की मां का छह साल पहले मौत हो गयी थी. इसके बाद उसके पिता बापी सिकदर ने दूसरी शादी कर ली. सौतेली मां झरना सिकदर ठाकुरनगर की रहनेवाली है. शुरु में सौतेली मां ने बेटी के साथ अच्छा व्यवहार किया, लेकिन कुछ दिन के बाद से उक्त महिला पर अत्याचार आरंभ हो गया. आरोप है कि सौतेली बेटी को झरना प्राय: मारती-पीटती थी.
सोमवार को भी उसे पीटा था. मारपीट के बाद उसके शरीर पर कई जगह पर जख्म हो गये. झरना ने उन जख्मों पर नमक छिड़क दिया. बुधवार रात को भी झरना ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया. इसके बाद पड़ोसियों ने झरना को पुलिस के हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










