शिक्षिका की चेन छीननेवाले गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2017 8:42 AM

विज्ञापन

कोलकाता. पाटुली इलाके में एक मेट्रो स्टेशन के बाहर कोहेली प्रमाणिक नामक एक महिला के गले से दो भरी का सोने का चेन छीनकर फरार होने की घटना में लालबाजार से छिनताई विभाग की टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अब्दुल गफ्फार लस्कर (32), अब्दुल सलीम गाजी (26) और […]

विज्ञापन
कोलकाता. पाटुली इलाके में एक मेट्रो स्टेशन के बाहर कोहेली प्रमाणिक नामक एक महिला के गले से दो भरी का सोने का चेन छीनकर फरार होने की घटना में लालबाजार से छिनताई विभाग की टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अब्दुल गफ्फार लस्कर (32), अब्दुल सलीम गाजी (26) और शफीकुल सरदार (22) है. तीनों से पूछताछ कर चोरी का चेन खरीदने वाले चौथे आरोपी अशोक नस्कर (35) को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गत नौ फरवरी को पाटुली इलाके में कवि नजरूल मेट्रो स्टेशन के बाहर पेशे से शिक्षिता कोहेली प्रमाणिक के गले से तीनों ने दो भरी का सोने का चेन छीन लिया और फरार हो गये. इसके बाद पुलिस की टीम ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और जांच के दौरान गुप्त जानकारी के आधार पर दक्षिण 24 परगना के कैनिंग व बारुइपुर से चारों को गिरफ्तार कर लिया. उनरे पास से सोने का चेन पुलिस ने बरामद कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola