एसी कोच से तीन यात्रियों के मोबाइल व नकदी की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2017 8:29 AM
गया/कोलकाता. बिकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रहे तीन यात्रियों के मोबाइल फोन व रुपये चोरी की घटना प्रकाश में आयी है. पीड़ितों के नाम दीपचंद गायन, ब्रह्म कुमार व कबीर हैं. वे पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना स्थित कुलतली थाना क्षेत्र के गरनकाटी के रहनेवाले हैं. घटना के उन्होंने ट्रेन की […]
शोर-शराबे की खबर मिलते ही रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह मौके पर पहुंचे व तीनों युवकों से लिखित आवेदन लेकर जांच का आश्वासन दिया. बाद में तीनों ने रेल थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी.
पिछले एक सप्ताह से ट्रेनों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन रेल प्रशासन इसके खिलाफ सक्रियता नहीं दिखा रहा है. वजीरगंज स्टेशन, बागेश्वरी गुमटी व गया जंक्शन स्थित प्लेटफाॅर्म नंबर नौ व दो नंबर प्लेटफॉर्म पर चोरी की घटनाएं हुईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










