हावड़ा : 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2017 7:46 AM
हावड़ा. 10वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने की कोशिश की गयी. घटना उलबेड़िया थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव की है. आरोपी का नाम शेख जावेद है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. जानकारी के अनुसार, आरोपी विवाहित है. पिछले कई दिनों से स्कूल जाने के समय वह छात्रा को सरेआम तंग करता था. पीड़िता ने […]
पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने उसकी पत्नी को बताया, लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया. सोमवार दोपहर पीड़िता घर पर अकेली थी. अकेलेपन का फायदा उठाते हुए जावेद उसके घर पहुंचा व दुष्कर्म करने की कोशिश की. इस बीच पीड़िता की मां वहां पहुंच गयी. मां को देखते ही वह वहां से भाग खड़ा हुआ. चीख-पुकार सुन कर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे. खबर पुलिस को दी गयी. आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है. पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी के परिजन जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










