नशीला पदार्थ खिला कर मरीज के परिजन को लूटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2017 7:51 AM
कोलकाता. सियालदह स्टेशन के पास स्थित एनआरएस अस्पताल में नशीला पदार्थ खिलाकर मरीज के परिजन को लूटने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने इंटाली थाना में शिकायत दर्ज करा दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित व्यक्ति का नाम रफीकुल इस्लाम (36) है. वह मालदह के तारानगर का रहनेवाला है. उसने […]
उसने पुलिस को बताया कि वह एनआरएस अस्पताल में एक परिजन का इलाज कराने आया था. वह अस्पताल के पेडियाट्रिक विभाग के बाहर बैठा था. इस दौरान उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई. बातों ही बातों में उसने कुछ खाने को दिया. जब उसकी आंखें खुली तो उसने खुद को इलाजरत पाया.
उसकी जेब से मोबाइल और 1500 रुपये गायब थे. इसके बाद उसने इंटाली थाना में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










