अम्हर्स्ट स्ट्रीट : गहने से भरा बैग वृद्धा से छीना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2017 8:45 AM
विज्ञापन
बदमाश यात्री के वेश में उसके पास था खड़ा छीने गये बैग में कुल 60 ग्राम सोने के जेवरात थे मौजूद कोलकाता : चलती बस में एक वृद्ध महिला के पास से सोने के जेवरात से भरा बैग छीन कर बदमाश फरार हो गये. घटना मध्य कोलकाता के महात्मा गांधी रोड की है. पीड़ित महिला […]
विज्ञापन
बदमाश यात्री के वेश में उसके पास था खड़ा
छीने गये बैग में कुल 60 ग्राम सोने के जेवरात थे मौजूद
कोलकाता : चलती बस में एक वृद्ध महिला के पास से सोने के जेवरात से भरा बैग छीन कर बदमाश फरार हो गये. घटना मध्य कोलकाता के महात्मा गांधी रोड की है. पीड़ित महिला का नाम भारती पाल (70) है. वह अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके के तिमर लेन की रहने वाली हैं. उन्होंने अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बरानगर से अम्हर्स्ट स्ट्रीट आ रही थी.
बस जब महात्मा गांधी रोड के पास पहुंची तभी बस में उसके पास खड़ा एक बदमाश उसके हाथों से बैग छीन लिया और चलती बस से नीचे उतर कर भाग गया. बैग में 60 ग्राम सोने के जेवरात मौजूद थे. इनमें एक सोने की चेन, दो सोने की कान की बाली, चार हाथ की बाली थी. मदद के लिए काफी शोर मचाने के बावजूद उसे पकड़ा नहीं जा सका. अंत में इस घटना के बाद इसकी शिकायत उन्होंने अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़िता द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर पुलिस बदमाशों का स्केच तैयार कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










