न्यूटाउन के होटल में मिला जापानी नागरिक का शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2017 9:13 AM
कोलकाता: न्यूटाउन थाना क्षेत्र स्थित एक पांच सितारा होटल के एक कमरा से एक जापानी नागरिक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान हैरी मासानोरी (65) के रूप में हुई है़ खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरजी कर अस्पताल भेज दिया है़ .आठ फरवरी को कोलकाता आया […]
डोरबेल बजाने और आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मियों ने न्यू टाउन थाना को मामले की जानकारी दी. खबर पाकर पुलिस होटल पहुंची. दरवाजा खोलकर पुलिस जब कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि हैरी शव बिस्तर पर पड़ा था. सूत्रों के अनुसार जापानी मूल के विदेशी नागरिक को दो दिन तक तीन से चार लोगों के साथ अक्सर देखा जाता था़ लेकिन घटना के एक दिन पहले से उन लोगों को होटल आते-जाते नहीं देखा गया़ पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का अनुमान है कि हैरी की हत्या की गयी है. हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










