लिलुआ से पांच डकैत गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2017 8:11 AM

विज्ञापन

हावड़ा. सिटी पुलिस के गुप्तचर विभाग ने डकैती की साजिश रच रहे पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से बंदूक, बम, भुजाली सहित अन्य हथियार बरामद हुए हैं. अपराधियों के पास से जब्त दो मोटरसाइकिल पर पुलिस का स्टीकर लगा था. जानकारी के अनुसार, सभी लिलुआ स्थित एक कारखाना में डकैती की साजिश […]

विज्ञापन
हावड़ा. सिटी पुलिस के गुप्तचर विभाग ने डकैती की साजिश रच रहे पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से बंदूक, बम, भुजाली सहित अन्य हथियार बरामद हुए हैं. अपराधियों के पास से जब्त दो मोटरसाइकिल पर पुलिस का स्टीकर लगा था. जानकारी के अनुसार, सभी लिलुआ स्थित एक कारखाना में डकैती की साजिश कर रहे थे.

गुप्तचर विभाग के पास खबर थी कि अपराधियों का एक गिरोह गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित कारखानों में डकैती करता है.

पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को इन्हें हावड़ा अदालत में पेश किया गया. न्यायाधीश ने सभी आरोपियों को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि जब्त मोटरसाइकिल किसकी है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola