15 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2017 1:48 AM

विज्ञापन

खड़गपुर. मुखबिरों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर मिदनापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से रेलवे सुरक्षा बल की सीआईबी की टीम ने साढ़े पंद्रह किलो गांजा सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिसकी कीमत लाखों में बतायी गयी है. सीआईबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम शिव […]

विज्ञापन
खड़गपुर. मुखबिरों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर मिदनापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से रेलवे सुरक्षा बल की सीआईबी की टीम ने साढ़े पंद्रह किलो गांजा सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिसकी कीमत लाखों में बतायी गयी है.

सीआईबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम शिव बैद और मानिक घोष हैं. शिव बैद असम के मारीगांव के ठेंगाभांगा इलाके का निवासी है जबकि मानिक घोष खड़गपुर थाना अंतर्गत माहपुर इलाके का निवासी है.

बताया जाता है कि शिव बैद असम से गांजा लाकर मानिक को देता था और मानिक उसे खड़गपुर शहर में बेचता था. मुखबिरों ने रेलवे के सीआईबी टीम को जानकारी दी कि शिव बैद असम डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी एक्सप्रेस गांजा लेकर आ रहा है. सूचना मिलते ही सीबीआई के प्रभारी एसके दास के नेतृत्व में पीके राउत, जीसी मल्लिक, एके राय चौधरी, आर दास एवं एमपी राव की टीम ने दोनों आरोपियों गांजा सहित दबोच लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola