जहानाबाद: आईजी ने निसरपुरा हत्याकांड का किया स्थल निरीक्षण, जांच तेज करने के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

हत्याकांड मामले में लोगों से बातचीत करते आईजी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jahanabad News: आईजी ने घटनास्थल का बारीकी से अवलोकन किया तथा वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को मामले की त्वरित और प्रभावी जांच के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Jahanabad News: मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने रविवार को जहानाबाद जिले के भेलावर थाना क्षेत्र अंतर्गत निसरपुरा गांव में चाचा-भतीजे की हत्या मामले का घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आईजी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और उनसे कई बिंदुओं पर पूछताछ की. उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से अवलोकन किया तथा वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को मामले की त्वरित और प्रभावी जांच के निर्देश दिए.

घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही

कांड संख्या-194/26 से संबंधित इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जाए और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने का निर्देश दिया.

आईजी ने ग्रामीणों से बातचीत की

निरीक्षण के क्रम में आईजी ने स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की और घटना के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि बीते 20 दिनों में एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या की घटना अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए पुलिस को पूरी तत्परता और सतर्कता के साथ कार्रवाई करनी होगी.

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अपराजिता लोहान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मनीष चंद्र चौधरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोसी कृती कमल सुमित सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: असम विमान हादसे में बिहार के दो लाल शहीद, वीडियो कॉल के दो घंटे बाद ही आ गई मौत की खबर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन