बीएसएफ व कस्टम ने पकड़े 63 पशु
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2017 1:48 AM
सिलीगुड़ी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और कस्टम की पी एंड आइ यूनिट ने एक संयुक्त अभियान चलाकर 63 पशुओं को जब्त किया है. इसके साथ ही दो ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है जिसमें सभी पशुओं को भर कर रखा गया था.यह संयुक्त कार्रवाई सिलीगुड़ी के जटियाखाली मोड़ इलाके में की गयी. इन […]
वहां से पशुओं को बांग्लादेश तस्करी की योजना थी. बीएसएफ के 66 वीं बटालियन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सभी पशुओं को दोनों ट्रकों में ठूस-ठूस कर भरा गया था. इस सिलसिले में दो तस्करों का भी गिरफ्तार किया गया है. बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि पहले से ही पशुओं की तस्करी की खुफिया जानकारी उनके पास थी.उसके बाद ही सोमवार की रात को अभियान चलाया गया. जानकारी के आधार पर दो ट्रकों को रोककर जब तालाशी ली गयी तो उसमें पशु भरे मिले.इन पशुओं तथा दोनों जब्त ट्रकों की बाजार कीमत करीब बीस लाख रुपये है. बीएसएफ सूत्रों ने आगे बताया कि इस सिलसिले मो मनीर (35) तथा बदरून मनसुरी (32) नामक दो तस्करों की गिरफ्तारी भी हुई है.दोनों ही तस्कर बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










