रेस्तरां के स्टाफ क्वार्टर में युवक का शव मिला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2017 1:38 AM
कोलकाता. शेक्सपीयर सरणी थाना इलाके में एक युवक की अस्वाभाविक मौत का मामला प्रकाश में आया है. सूत्रों के अनुसार, एक रेस्तरां के स्टाफ क्वार्टर से युवक को फंदे से लटके अवस्था में लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर […]
कोलकाता. शेक्सपीयर सरणी थाना इलाके में एक युवक की अस्वाभाविक मौत का मामला प्रकाश में आया है. सूत्रों के अनुसार, एक रेस्तरां के स्टाफ क्वार्टर से युवक को फंदे से लटके अवस्था में लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि की. मृतक की शिनाख्त सुधांशु मिश्रा (22) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से पूर्व मेदिनीपुर जिला का रहनेवाला था.
वह रेस्तरां में स्टोर कीपर का काम करता था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. प्राथमिक तौर पर घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










