महिला को ट्रेन से फेंकने के आरोप में दो गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2017 8:13 AM

विज्ञापन

कोलकाता. 23 जनवरी की रात सियालदह मंडल के हासनाबाद सेक्शन के हड़वा और भसीला स्टेशन के मध्य महिला के साथ हुए जबरदस्ती और उसके बाद ट्रेन से फेंकने के मामले में हाड़वा पुलिस ने दो लोंगो को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी मुर्शिदाबाद के डोमजूर इलाके से हुई. आरोपियों को सोमवार को बारासात […]

विज्ञापन
कोलकाता. 23 जनवरी की रात सियालदह मंडल के हासनाबाद सेक्शन के हड़वा और भसीला स्टेशन के मध्य महिला के साथ हुए जबरदस्ती और उसके बाद ट्रेन से फेंकने के मामले में हाड़वा पुलिस ने दो लोंगो को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी मुर्शिदाबाद के डोमजूर इलाके से हुई. आरोपियों को सोमवार को बारासात अदालत में पेश किया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार महिला को हड़वा-भसीला स्टेशन के मध्य स्थित कमरोली गांव से घायल अवस्था में बरामद किया गया था.
मानिकतल्ला में पथावरोध
सड़क हादसे में युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने मानिकतल्ला इलाके में पथावरोध किया. मृतक के मित्र, रिश्तेदार समेत स्थानीय लोगों ने मानिकतल्ला मेन रोड पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. लोगों ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. ध्यान रहे कि घटना शनिवार सुबह करीब 11.25 बजे सीआइडी रोड पर हुई थी. एक निजी वाहन ने स्कूटर सवार विनीत चौहान (18) को धक्का मार दिया था. उसे इएसआइ अस्पताल ले जाया गया. वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
टैक्सी चालक से धोखाधड़ी में एक गिरफ्तार : धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम अनिरुद्ध दास मुखर्जी है. सूत्रों के अनुसार, बैजनाथ नामक एक टैक्सी चालक ने आरोपी के खिलाफ भवानीपुर थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. आरोप के अनुसार, पुरानी टैक्सी की स्थिति सुधार के लिए आरोपी ने करीब सात हजार रुपये टैक्सी चालक से लिए थे. बाद में धोखाधड़ी की बात पता चलने पर पुलिस में शिकायत की गयी. शिकायत के आधार पर आरोपी को उसके निवास स्थान टालीगंज से गिरफ्तार कर लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola